Date: 26/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की विशाल रैली, मुंगेर से जाएंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
10/25/2026 1:50:53 PM IST
44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित करेगी। “वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ आयोजित इस रैली में मुंगेर जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया गया है। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है। राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी। इसी उद्देश्य से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “चलो दिल्ली” अभियान के तहत मुंगेर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए जिला, प्रखंड और नगर स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मताधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अशोक पासवान, अर्जुन प्रसाद सिंह, शशांक रंजन, राकेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार यादव, चंदन सिंह, बसंत सिंह, कमाल अहमद, बी.के. निराला, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, संजय पोद्दार, सुशील कुमार झा और रूप कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘झारखंड की जनता को 10 साल लग जाएंगे’, एसआईआर पर बरसे इरफान अंसारी
#
भोजपुर में आइसा ने 5 हजार छात्रों को सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य
#
अनंत सिंह के निष्कासन पर मांझी का बड़ा बयान
#
डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर राजद विधायक कुमार सर्वजीत का हमला, बोले- 20 साल से दिखाए जा रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने |
#
बाढ़ राहत पर प्रशांत किशोर ने नितिन नवीन को घेरा ।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसबी एचडी जैन जगजीवन और महाराजा कॉलेज....
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...