Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान, देश के 100 श्रेष्ठ एनजीओ में बनाई जगह...

10/27/2026 11:06:45 AM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya : गया की सर्वजन कल्याण शिक्षण संस्थान को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। संस्था का चयन ‘इंपैक्ट इंडिया सम्मान–श्रेष्ठ 100 एनजीओ 2026’ के लिए हुआ है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में संस्था को नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। सम्मान लेकर गया लौटने पर संस्था के सचिव निखिल कुमार का गया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्था पिछले 16 वर्षों से गया में शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याण और जनजागरूकता के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। समारोह में देश के 28 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चयनित 100 एनजीओ में से छह प्रतिनिधियों को मंच पर स्थान दिया गया, जिनमें संस्था का प्रतिनिधित्व भी शामिल रहा। संस्था के सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने सामाजिक कार्यों का विस्तार करने के लिए आर्थिक सहयोग और फंडिंग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि पर्याप्त सहयोग मिलने पर अधिक लोगों तक जनसेवा पहुंचाई जा सकेगी। इस सम्मान को गया के सामाजिक प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट