Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....

10/27/2026 11:06:45 AM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Bhojpur : आगामी 12 दिसंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा में न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, भोजपुर, आरा श्री आशुतोष कुमार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि न्यायालयों में लंबित शमनीय आपराधिक वाद, विद्युत वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य समझौता योग्य मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए। साथ ही पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से समय पर सूचना देकर सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने एवं प्री-काउंसलिंग और प्री-सिटिंग के माध्यम से मामलों का अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा बताया गया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय मिल सके। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीगण, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी उपस्थित रहे।

 

भोजपुर से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट