Date: 29/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग से मिला 110 ग्राम सोना, कोलकाता में यात्री गिरफ्तार !

10/29/2026 12:23:56 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : दरअसल, गयाजी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाले एक यात्री के बैग की हाई सिक्योरिटी स्कैनर से जांच की जा रही थी। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच की गई।  बैग से 110 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद होने की पुष्टि हुई है।। इसके बाद संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई और कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री को पकड़ लिया गया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। गयाजी एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू होने के बीच सोने की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट ।