Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....

9/21/2026 12:40:58 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने तेज व असामान्य आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से जब्त किए गए करीब 50 से 60 मॉडिफाइड साइलेंसरों को मंगलवार को साकची थाना परिसर के बाहर रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में शहर के साकची, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा ह।  जांच के दौरान जिन दोपहिया वाहनों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही हटवाकर जब्त कर लिया गया.पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों के आसपास ऐसे वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट