Date: 29/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सरकारी खजाने से खर्च हुए 9 करोड़, फिर भी जनता को राहत नहीं! जानिए कैसा ....
10/29/2026 12:09:25 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bhopal
:लोगों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण किया जाता है, जिससे रोजमर्रा के सफर में राहत मिल सके। लेकिन इस बात की कल्पना कीजिए कि कहीं पुल तो बन जाए, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए सड़क ही न बनी हो।जी हां, ऐसा हुआ है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उमर्धा गांव के पास दुधी नदी के किनारे एक पुल बना, जिसे बनाने में सरकारी खजाने से 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन तीन साल पहले बना ये पुल आज भी बेकार पड़ा है।
पुल तो बन गया, सड़क नहीं बनी
नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिलों की सीमा पर, उमर्धा गांव के पास यह पुल 8.86 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। इस प्रोजेक्ट का मकसद दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और लगभग 40 से 50 गांवों के लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाना था।
हालांकि पुल का निर्माण 3 साल पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए सड़क न होने की वजह से लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। दोनों तरफ लगभग एक-एक किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी है, जिसकी वजह से लोगों को खेतों के बीच से ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
मानसून के दौरान यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कच्चे रास्ते कीचड़ में बदल जाते हैं, जिससे गाड़ियों का पुल तक पहुंचना बहुत मुश्किल और कभी-कभी तो नामुमकिन हो जाता है। वहीं रास्ते के सूखा होने पर यात्रियों को गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से जूझना पड़ता है।
इस स्थिति ने प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उसे लागू करने के तरीके पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब तीन साल पहले करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को देखकर यही सवाल सामने आता है कि पुल के निर्माण के पूरा होने के इतने सालों बाद भी यह सड़क नेटवर्क से क्यों नहीं जुड़ा है?
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भ्रूण जांच के बाद गर्भपात के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा
#
बाबा फैंसी स्टोर पर पथराव और फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात !
#
एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग से मिला 110 ग्राम सोना, कोलकाता में यात्री गिरफ्तार !
#
सांप ने एक ही झटके में उजाड़ दिया परिवार: पति की मौके पर हुई मौत, पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ी दम, बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
#
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुगापहाड़ी में बन रहे मकान से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
शूटिंग में आर्ची कोमल ने .22 बोर 50 मीटर शूटिंग में हासिल किया कांस्य पदक, धनबाद राइफल क्लब ने किया सम्मानित
.....
#
अपराधी हुए बेलगाम 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली , दुर्गा पूजा देखने गया था युवक ,जाँच में जुटी पुलिस
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ