Date: 29/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
10/29/2026 12:23:56 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली मिस हो जाने के कारण शिक्षक बाल-बाल बच गए। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित पुलिस लाइन के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, मिली जानकारी के अनुसार, बिहिया प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुनील पांडेय सुबह टहलने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया। शिक्षक के आरोप के मुताबिक, इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। हालांकि, गोली नहीं चल पाई और उनकी जान बच गई। घटना के तुरंत बाद शिक्षक ने डायल 112 और नवादा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला चेन छिनतई के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना में शामिल दोनों युवकों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरा में सुबह की सैर के दौरान शिक्षक को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
स्प्रे सुंघाकर परिवार को किया बेहोश, 2 लाख नकद और 10 लाख के जेवर चोरी
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
भ्रूण जांच के बाद गर्भपात के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र साहित्य सम्मेलन की संवाद समिति के अध्यक्ष नियुक्त
#
शूटिंग में आर्ची कोमल ने .22 बोर 50 मीटर शूटिंग में हासिल किया कांस्य पदक, धनबाद राइफल क्लब ने किया सम्मानित
.....
#
अपराधी हुए बेलगाम 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली , दुर्गा पूजा देखने गया था युवक ,जाँच में जुटी पुलिस
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ