Date: 29/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
10/29/2026 3:39:45 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka :
पिछले 8 से 12 महीनों तक का बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस निरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी भी कूद पड़ी है और इनलोगों का कहना है कि कर्मियों का शोषण करना बंद करो समय पर वेतन दो अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा । लगभग 13 दिन से हड़ताल कर रहे इन आउटसोर्स कर्मियों का सब्र का बांध अब टूट गया है क्योंकि इनके हड़ताल के बाद भी इनकी सुधि लेने कोई नहीं आया लिहाजा अब आंदोलन पर उतर आये हैं , प्रदर्शन में जिले के सभी 10 प्रखंडों से पहुंचे एएनएम, जीएनएम, सफाईकर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। वहीं, कर्मियों के समर्थन में बीजेपी के नेता भी प्रदर्शन में पहुंचे। पूर्व सांसद सुनील सोरेन और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और श्रम मंत्री संजय यादव पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। दुमका जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल और फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। कर्मियों का आरोप है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जा रहा है, लेकिन पिछले 8 से 12 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कर्मियों ने आउटसोर्सिंग कंपनियों पर निर्धारित मानदेय से भी कम भुगतान करने और वेतन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। कर्मियों के मुताबिक, जिनका वेतन 30 हजार रुपये निर्धारित है, उन्हें महज 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 14 हजार रुपये वेतन वाले कर्मियों को केवल 6 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। आरोप है कि कम राशि मिलने के बावजूद वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं होता। इससे स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वेअनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने और रांची में सरकार का घेराव करने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे बीजेपी के गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने आउटसोर्सिंग कंपनियों पर स्थानीय मूलवासी और आदिवासी कर्मियों के शोषण का आरोप लगाया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों को पूजा-त्योहार के समय भी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से इस्तीफे की मांग किया । वही श्रम अधीक्षक ने कहा कि मामला सामने आया है और इस मामले में सिविल सर्जन को सूचित किया गया है इसके साथ ही अनियमितता मामले में दुमका जिला में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनियों को नोटिश कर बुलाया जायेगा। कुछ महीनों से बकाया वेतन की मांग कर रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों को उनका हक कब मिलता है और सरकार तथा संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनियां इस मामले में क्या कदम उठाती हैं । बिरसा आउटसोर्स ,शिवा प्रोटेक्शन फोर्स ,कमांडो सहित कुल चार आउटसोर्स कम्पनियां है जिन्होंने मैन पावर सप्लाई का काम लिया है और अस्पताल और अन्य कार्यालय में इसके द्वारा चयनित कर्मचारी कार्य कर रहे है और सरकार कंपनियों को इसके लिए भुगतान करती है और कंपनी द्वारा इन कर्मियों को भुगतान किया जाता है लेकिन यहाँ कुछ भी सही नहीं चल रहा है इनके तय वेतन में भारी कटौती कर कंपनी मालामाल हो रही है और कहीं न कहीं संबंधित विभाग इस मामले में मौन है यह बड़ा सवाल है कि लंबे समय से चल रहे इस खेल के पीछे किसका हाथ है और अब मामला तब सामने आया है जब महीनों से काट कूटकर देने वाला वेतन भी इन्हें नहीं दिया गया ।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
स्प्रे सुंघाकर परिवार को किया बेहोश, 2 लाख नकद और 10 लाख के जेवर चोरी
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
भ्रूण जांच के बाद गर्भपात के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुर्गा पूजा से पहले मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड रोलर से कुचलकर 50 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट किए....
#
पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र साहित्य सम्मेलन की संवाद समिति के अध्यक्ष नियुक्त
#
शूटिंग में आर्ची कोमल ने .22 बोर 50 मीटर शूटिंग में हासिल किया कांस्य पदक, धनबाद राइफल क्लब ने किया सम्मानित
.....
#
अपराधी हुए बेलगाम 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली , दुर्गा पूजा देखने गया था युवक ,जाँच में जुटी पुलिस
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ