Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
10/30/2026 2:34:28 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने में अहम भूमिका निभाई । बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, ताकि एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तेजी से आगे बढ़ सके। जानकारी के अनुसार,पांच वर्षीय सात्विक मांझी 18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सड़क हादसे का शिकार हो गया था, हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कोमा की स्थिति में इलाज के लिए जमशेदपुर के (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने का निर्णय लिया गया, इसके बाद शुक्रवार 30 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में ट्रैफिक थाना बिष्टुपुर, साकची और मानगो की टीम ने संयुक्त रूप से ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पुलिसकर्मियों ने रास्ते में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए एंबुलेंस को बिना रुकावट आगे बढ़ने का रास्ता दिया। एंबुलेंस सुबह 11:50 बजे टीएमएच से रवाना हुई और महज 15 मिनट में दोपहर 12:05 बजे बालीगुमा होते हुए डिमना चौक पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस को एनएच-33 के रास्ते कोलकाता के लिए रवाना किया गया, जमशेदपुर पुलिस की इस त्वरित पहल से गंभीर रूप से बीमार बच्चे को समय पर बेहतर इलाज के लिए ले जाने में मदद मिली, पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
#
'निश्चय योजना' के तहत मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......