Date: 17/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...

10/16/2026 4:00:23 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की जा रही है। सप्तमी से द्वादशी तक छह दिनों का विशेष ड्यूटी रोस्टर, हर पाली में तैनात रहेंगे दो-दो डॉक्टर।  महासप्तमी से लेकर द्वादशी तक छह दिनों के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाएगा। इसके तहत इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी और हर पाली में दो-दो चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने की तैयारी तेज कर दी है। अस्पताल में महासप्तमी से द्वादशी तक छह दिनों के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। विशेष रोस्टर के तहत प्रत्येक पाली में दो-दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दवाइयों और मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी 24 घंटे अलर्ट पर रहेगी। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और जरूरतमंदों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।