Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे प्लेटफॉर्म पर फर्राटे भर रही बाइकें, यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल .......
10/31/2026 4:55:36 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा
: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपने किसी रेलवे प्लेटफॉर्म पर बाइक को फर्राटे भरते देखा है तो आपका जवाब होगा नहीं | लेकिन हम आपको जो तस्वीर दिखा रहें है उसमे आप साफ़ तौर पर देख सकते है कि किस तरह एक नहीं बल्कि कई लोग प्लेटफॉर्म परिसर पर तेज गति से अपनी बाइक से तेज गति की रफ़्तार से चल रहे है | यह तस्वीर बिहार के आरा से निकल कर सामने आई है, जहां लोगो की इस हरकत से सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि आरपीएफ तथा जीआरपी की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे है | यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि आरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खुलेआम मोटरसाइकिलों के परिचालन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन पकड़ने और उतरने के लिए आते-जाते हैं, उसी प्लेटफॉर्म पर कई लोग मोटरसाइकिल लेकर तेज रफ्तार में आवाजाही कर रहे हैं। वीडियो में एक-दो नहीं, बल्कि कई मोटरसाइकिल सवार प्लेटफॉर्म पर बेखौफ होकर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म से सटी सड़क के रास्ते कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म पर चढ़ा लेते हैं और जल्दबाजी में उसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर मोटरसाइकिलों का प्रवेश कैसे हो रहा है? यदि प्लेटफॉर्म पर इस तरह वाहनों का परिचालन जारी रहा तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। इधर, वायरल वीडियो का आरपीएफ ने संज्ञान लिया है। आरा आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले में छानबीन और अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में रेलवे प्लेटफॉर्म पर मोटरसाइकिल का परिचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो ने आरा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था और प्लेटफॉर्म पर वाहनों के प्रवेश को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि आरपीएफ की जांच के बाद इस तरह की गतिविधियों पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ठगी की फिराक में पहुंचे दिल्ली के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल बरामद
#
सुंदरनगर थाना के पुलिस सुंदरनगर चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग चलाया। बड़े गाड़ियां और बाइक की ली तालाशी।
#
बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम !
#
शराब भरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर, उत्पाद विभाग ने जब्त की 768 बोतल शराब........
#
ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश .......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला