Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
11/2/2026 12:25:24 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बारामुड़ी खटाल में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 18 एकड़ जमीन की मापी और सर्वे के बाद 155 घरों और दुकानों को अनाधिकृत चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को नोटिस का जवाब देने के लिए निर्धारित तिथि पर बारामुड़ी खटाल के लोग धनबाद अंचल कार्यालय पहुंचे और जमीन के दस्तावेज पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। खटाल वासियों का दावा है कि करीब 20 से 22 साल पहले तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें बेकार बांध से हटाकर बारामुड़ी में बसाया था। ऐसे में उन्हें यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए। वहीं, अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय तक जमीन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जमीन खाली करने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। धनबाद में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बीच बारामुड़ी खटाल का मामला गरमा गया है। करीब 18 एकड़ जमीन की मापी और सर्वे के बाद प्रशासन ने 155 घरों और दुकानों को अनाधिकृत चिह्नित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब देने के लिए 2 नवंबर की तारीख तय की गई थी। इसी सिलसिले में सोमवार को बारामुड़ी खटाल के लोग धनबाद अंचल कार्यालय पहुंचे। लोगों ने जमीन से जुड़े कागजात पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। उनका कहना है कि दस्तावेज जुटाने के लिए उन्हें और मोहलत दी जानी चाहिए। खटाल वासियों ने एक बार फिर दावा किया कि करीब 20 से 22 साल पहले तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें बेकार बांध से हटाकर बारामुड़ी में बसाया था। ऐसे में अब उन्हें वहां से हटाना उचित नहीं है। वहीं, धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमणवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बारामुड़ी में जमीन की मापी के बाद प्रथम नोटिस जारी कर संबंधित लोगों से जवाब मांगा गया है। लोगों की मांग पर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया जा रहा है। लेकिन तय समय तक वैध कागजात नहीं दिखाने पर जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं की गई तो प्रशासन बल प्रयोग कर अतिक्रमण हटाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
#
महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!