Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खटाल बचाने के लिए जन आंदोलन, बोले लोग- किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे आशियाना
11/4/2026 12:48:46 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के मेमको मोड़ पर गरीब आशियाना बचाओ समिति के बैनर तले आयोजित जन आंदोलन में खटाल वासियों ने अपनी आवाज बुलंद की। आंदोलन में शामिल वक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर खटाल को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि इस खटाल से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी और आशियाना जुड़ा हुआ है। अगर प्रशासन की ओर से खटाल हटाने की कार्रवाई की जाती है, तो यहां रहने वाले कई परिवार बेघर हो जाएंगे और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 में तत्कालीन उपायुक्त बीला राजेश के कार्यकाल में इन लोगों को यहां बसाया गया था। उस समय लोगों को रहने और अपना जीवनयापन करने का सहारा मिला था। लेकिन अब वर्तमान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिसका खटाल वासी विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि किसी भी परिवार को उजाड़ने से पहले उनके पुनर्वास और भविष्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना उचित व्यवस्था किए खटाल हटाने की कोशिश हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
#
शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
#
रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
#
दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
#
शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप, ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीसरी बार सफल Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि....
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे चकाई, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण.....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज का भव्य सावन महोत्सव, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं
#
वंदे मातरम के 150 साल पूरे, झारखंड के कई जिलों में गूंजा सामूहिक गायन......