Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...

11/3/2026 5:17:02 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रविंद्र राय आज जामताड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुमित सरण के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में रविंद्र राय शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर के मतदाताओं के बीच जाकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए अपील कर रही है। आगे उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब से ही एस आई आर की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस गठबंधन के द्वारा ई वी एम पर सवाल उठाते हैं कक वोट चोरी और वोट ट्रांसफर होती है, लेकिन जहां उनका गठबंधन की सरकार जहां है वहां कभी सवाल नही उठाते हैं। इसके अलावा उन्होंने झारखंड सरकार पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा की वोट बैंक की राजनीति करने वाले सरकार में बैठे हैं। और झारखण्ड के विकास और झारखण्ड के ममता से कोई मतलब नहीं है।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
# जदयू की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति!