Date: 04/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार

11/4/2026 2:15:47 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने का जिला प्रशासन का आदेश खासकर पशुपालक के रूप में पहचाने जानेवाले यादव समाज के लिए अब एक सम्मान की लड़ाई में बदल गई है। इसी मुद्दे को लेकर बिहार से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का आगमन आज धनबाद में हुआ है।जिसको लेकर बारामुड़ी खटाल के लोगों और सांसद पप्पू यादव के समर्थन में समाजसेवी कारू यादव सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों से हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ फुलारीटांड से धनबाद की ओर एक विशाल रैली के साथ निकले। इस दौरान कई स्थानों पर कारू यादव का जोरदार स्वागत किया गया। वही ​मीडिया से बात करते हुए कारू यादव ने दुख व्यक्त किया कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यदुवंशी और अन्य समाज के लोगों को आज अपने ही घर को बचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेकारबांध से हटाए गए यदुवंशी और अन्य जाति के लोगों को तत्कालीन डीसी साहब ने ही बारामुड़ी में बसाया था। ऐसे में आज वर्तमान डीसी द्वारा उन्हें अवैध बताया जाना पूरी तरह से अनुचित है। आंदोलन में शामिल नेताओं को बाहरी बताए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कारू यादव ने कहा कि यहाँ कोई भी नेता देश से बाहर का नहीं है। उन्होंने कहा जब राज्य का बंटवारा नहीं हुआ था तब यह बिहार था और आज झारखंड है। हमारे बाप-दादा इसी धरती पर पैदा हुए हैं और हमारी कई पीढ़ियां यहीं रह रही हैं। झारखंड पर जितना अधिकार अन्य झारखंडियों का है, उतना ही अधिकार हमारा भी है। कारू यादव ने कहा कि वे जन आंदोलन के माध्यम से पहले जिला प्रशासन से आग्रह करेंगे कि लोगों के आशियाने को न उजाड़ा जाए। यदि प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता है, तो समाज के लोग एकजुट होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के समक्ष अपना एजेंडा रखेंगे और स्थायी पुनर्वास की मांग करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन धनबाद की हवा का रुख बदल कर रख देगा और जब तक लोगों को उनका हक नहीं मिल जाता, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन धनबाद की हवा का रुख बदल कर रख देगा और जब तक लोगों को उनका हक नहीं मिल जाता, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#  खटाल बचाने के लिए जन आंदोलन, बोले लोग- किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे आशियाना
# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....