Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...

11/3/2026 5:17:02 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पोटका के हल्दीपोखर बिरसा मुंडा चौक पर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी द्वारा बदामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस के हल्दीपोखर एवं सीदिरसाई स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। झामुमो पोटका प्रखंड के नेताओं ने रेलवे मंत्रालय को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़ा और लंबा आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ट्रेन ठहराव की नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता की सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और उनके मौलिक अधिकारों की लड़ाई है। नेताओं ने कहा कि हल्दीपोखर और सीदिरसाई जैसे स्टेशनों पर ट्रेन रुकने से छात्रों को कॉलेज जाने में आसानी होगी, मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचना सरल होगा और व्यापारियों तथा आम लोगों का आना-जाना सुगम हो जाएगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और मांग मानने की अपील की। धरना स्थल पर झामुमो के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की तथा बैनर-पोस्टर लेकर अपनी मांग रखी। 
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
# जदयू की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति!