Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इमामगंज में 5 लाख की लूट का बड़ा खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश!
 

11/5/2026 11:30:06 AM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जिले के इमामगंज में सीमेंट व्यापारी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर हुई 5 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस लूटकांड में कोई बाहरी नहीं, बल्कि व्यापारी का अपना ही कर्मचारी मास्टरमाइंड निकला। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी धर्मवीर कुमार और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूट की रकम में से 1 लाख 53 हजार 600 रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई है। दरअसल, बीते दिनों इमामगंज थाना क्षेत्र में एक सीमेंट व्यापारी ने अपने दो कर्मचारियों को रुपये कलेक्शन के लिए भेजा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों से 5 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई व्यापारी के एक कर्मचारी धर्मवीर कुमार पर जाकर टिक गई। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे लूटकांड की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में धर्मवीर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने सहयोगी अभिषेक कुमार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अभिषेक ने ही दो अन्य अपराधियों को बुलाया था, जिनके जरिए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, वारदात के दौरान साथ मौजूद दूसरा कर्मचारी इस पूरी साजिश से अनजान था और लूट की योजना में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट

 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....