Date: 10/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध कोयले से लदी पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा, मिडिया के सवालों पर पुलिस साधी चुप्पी 

11/10/2026 12:55:04 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह रेल पुलिस के समीप अवैध कोयले से लदे पिकअप वैन को ग्रामीणों की  सूचना पर पुलिस ने पकड़ा और थाना ले गई, अवैध कोयले से लदे पकडे गए पिकअप वैन को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जाता है की पकड़ी गई पिकअप वैन कहीं से अवैध कोयला को लेकर सिंदरी की ओर जा रहा था तभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर पिकअप वैन को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने उक्त कोयले से लदी पिकअप वैन को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई। लेकिन इस मामले पर स्थानीय पुलिस मिडिया के सवालों का जवाब देने में असहज दिखी। अब सवाल यह उठता है की जहां एक ओर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार कोयला चोरी रोकने को लेकर बड़ी बड़ी बातें और वादे करते हैं तो वहीं दूसरी ओर इस तरह से अवैध कोयले लदे पिकअप वैन को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को पकड़ना कई सवालों को जन्म देता है । इधर पकडे गए पिकअप वैन के चालक ने बताया की उक्त कोयला झरिया के किसी क्षेत्र से  लोड किया गया था जो गोबिंदपुर होते हुए बाहर ले जाना था,वही चालक ने अपना नाम नैमुल एवं कोयला देने वाले का नाम कारू बताया जा रहा है,
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट