Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोविंदपुर में नसीम अंसारी पर जानलेवा हमला, पांच लोगों पर हत्या की कोशिश का आरोप!

11/11/2026 1:09:34 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रास्ते से लौट रहे नसीम अंसारी उर्फ पिंटू अंसारी पर पांच लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया गया। हमले में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद उन्होंने गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित नसीम अंसारी के अनुसार, वह रास्ते से लौट रहे थे, तभी पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना के बाद पीड़ित ने गोविंदपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर चिंता जताई है।  फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में हमले की असली वजह क्या सामने आती है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्ट