Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची  निशा भगत के घर,परिजनों से मुलाकात कर विजया राहतकर ने हेमंत सरकार पर कह दी बड़ी बात ...
 

11/11/2026 5:52:11 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla :राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा गुमला पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया,साथ ही उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर भी आयोग गंभीर है।वही उन्होंने कहा कि उन्हें भी जानकारी । कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है उन्होंने कहा केवल जांच देकर राज्य सरकार की जिम्मेवारी खत्म नहीं होती है इसी तरह की घटनाओं को रोकने के साथ इस तरह का गलत करने वाले पर सख्ती से करवाई भी करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस तरह से यह घटनाएं सामने आ रही है और निश्चित रूप से काफी चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि रांची पहुंचकर मैं रांची के पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के पदाधिकारी के साथ भी बैठक करुंगी कि आखिरकार इस तरह की घटनाओं के घटना के बाद उनकी उससे क्या काम किया जा रहा है ,उन्होंने बताया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी उन्हें मिली थी उसके बाद तत्काल उन्होंने झारखंड के डीजीपी से जानकारी लेते हुए इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था,उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हाल के दिनों में झारखंड में जिस तरह से महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है और निश्चित रूप से काफी चिंता केविषय है मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मिलने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार महिलाओं को लेकर जिस तरह से आपत्तिजनक बातें रखी जाती है वह भी काफी चिंता के विषय है इन सभी मामलों को लेकर आयोग काफी गंभीरता से चिंता कर रही है और निश्चित रूप से इन तमाम विषयों को लेकर कार्रवाई करने की दिशा में भी पहल की जाएगी महिलाओं के साथ होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करना होगा मीडिया द्वारा जब राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच के अनुसार के संबंध में बातचीत किया गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें भी जानकारी मिली है कि बीती रात राज्य सरकार की ओर से निशा भगत के मामले में सीबीआई जांच के अनुशंसा की गई है लेकिन इसके साथ ही साथ राज्य सरकार को भी अपनी जिम्मेवारी को गंभीरता से लेना पड़ेगा कि आखिरकार ऐसी क्या परिस्थितियों बन जा रही है कि किसी को इस तरह से कदम उठाना पड़ रहा है सिस्टम में कहां कमियां है और अगर कोई व्यक्ति किसी तरह के आवाज उठाती है तो उसके साथ कैसे प्रशासन की भूमिका होनी चाहिए पुलिस की क्या भूमिका होनी चाहिए इन तमाम विषयों को लेकर राज्य सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है इन तमाम मामलों को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा इन तमाम विषयों को गंभीरता से लेते हुए आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं पर किस तरह से कार्रवाई की जा सकती है और कैसे शक्ति की जा सकती है इन तमाम चीजों को लेकर मंथन किया जा रहा है।
 
 
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट