Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धूमधाम से मनाई जा रही भगवान चित्रगुप्त की पूजा, 1992 से चली आ रही परंपरा आज भी कायम

11/11/2026 3:17:35 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी में बुधवार को कलम और दवात के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान चित्रगुप्त के दर्शन और पूजन के लिए कायस्थ समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और उत्सवी माहौल बना रहा। समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया की यहाँ पूजा की शुरुआत विगत वर्ष 1992 में की गई थी तब से यहां लगातार पूजा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया की भगवान चित्रगुप्त हमलोगों के आराध्य देव है । हमलोग आज के दिन कलम, कॉपी, किताब आदि को हाथ तक नहीं लगाते है।  
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |