Date: 12/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिश्तों का कत्ल, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, मां के बिना रह गईं दो मासूम बेटियां...
11/12/2026 12:49:50 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पूरी घटना आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार फाड़ी के समीप की है। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है।भागलपुर के इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी पूजा की शादी वर्ष 2015 में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी। दशरथ मंडल रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हो चुका था। दोनों की दो बेटियां भी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार पारिवारिक स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। एक बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। इधर, मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में आवेदन दिया गया था और समझौता कराया गया था। बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां पूजा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर जमालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मां की हत्या के बाद दो मासूम बेटियां अब मां की ममता से महरूम हो गई हैं, वहीं परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जनता के प्रतिनिधि का कैसा अंदाज? मुखिया का कथित अश्लील वीडियो वायरल..
#
बिहार में फिर गोलीकांड से सनसनी, ऋतिक सिंह की मौत; पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह...
#
नगर आयुक्त के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, थाने में लिखित शिकायत; आज सड़क पर उतरेंगे पत्रकार..
#
घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार, भीषण टक्कर में पिता-पुत्र और नाना की मौत...
#
बिचाली लदे ओवरलोड मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, देखते देखते खाक हुआ वाहन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
#
स्मिता ठाकरे ने
गया में
किया पिंडदान, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए की पूजा-अर्चना, हुई भावुक!
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
खटाल बचाने के लिए जन आंदोलन, बोले लोग- किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे आशियाना