Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत .........

11/13/2026 12:21:51 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : दहशत में मिहिजाम कभी चोरी की घटना तो कभी लूटपाट की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला बीती रात मिहिजाम कानगोई में एक सनसनीखेज हिंसक वारदात सामने आई है। यहां करीब 10 से 12 की संख्या में आए अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर शिव पासी नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिव पासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसते ही लूटपाट की नीयत से सोना-चांदी और शिव पासी की मां के हाथों के गहने उतारने की मांग की। जब शिव पासी ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने उनके हाथ पर चाकू से जोरदार वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे कानगोई इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस घटना के पीछे आपसी रंजिश की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |