Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऋतिक की मौत से उबला भोजपुर, टायर जलाकर प्रदर्शन, एसपी को बुलाने पर अड़े लोग
11/13/2026 2:06:03 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी में ऋतिक सिंह की मौत और युवराज सिंह के गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज लोगों ने मझोवा के समीप सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के साथ उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा। इधर, सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी एसडीपीओ की बात मानने को तैयार नहीं हुए। लोगों ने मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक एसपी घटनास्थल पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम नहीं हटेगा। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत एवं समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे सड़क जाम हटाया जा सका। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल युवराज सिंह की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है और वह जिंदगी तथा मौत के बीच जूझ रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, चार दिन में पुलिस ने दबोचा
#
धर्मशाला में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, मुंबई का युवक गिरफ्तार, 1.74 लाख के 31 टिकट बरामद
#
दो टेंपो के आमने-सामने टक्कर में एक की मौ त , पांच घायल,मचा अफ़रा तफरी
#
बच्चों के विवाद पर संघर्ष, दो पक्षों के 8 लोग घायल, गांव में तनाव कायम
#
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत ........
.
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....