Dhanbad : धनबाद के सरायढेला स्थित सूर्या रियलकॉन के निदेशक संतोष सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न किया। इस दौरान उन्होंने छठी मईया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई। प्रियंका सिंह ने बताया कि वह चैत्र तथा कार्तिक दोनों छठ पूजा करती आ रही है। प्रियंका सिंह ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से छठ पूजा करती आ रहीं है
कोयलांचल लाइव डेस्क
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़