Date: 15/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खरना की तैयारी पूरी, आज से छठ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू।

11/14/2026 6:24:35 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : जमशेदपुर छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर शहरभर में श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं आज 14 नवंबर को छठ व्रती सुबह से निर्जला उपवास रखते हुए शाम को खरना का महाप्रसाद तैयार करते नजर आए। घर-घर में शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए मिट्टी के चूल्हे या साफ बर्तनों में गुड़ की खीर (रसियाव) और गेहूं की रोटी बनाई जा रही है। कई परिवारों में केला और अन्य मौसमी फल भी भोग के रूप में रखे जा रहे हैं। जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में व्रती महिलाएं पारंपरिक तरीके से प्रसाद बनाते हुए नजर आईं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जो उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक चलेगा। शहर के घाटों और घरों में छठी मैया और सूर्य देव की आराधना का माहौल है। श्रद्धालु पूरी शुद्धता और अनुशासन के साथ इस दिन को मना रहे हैं।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट