Date: 16/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ पर पैतृक गांव पहुंचेगा सम्राट चौधरी का पूरा परिवार, 16 नवंबर को पिता के साथ मनाएंगे जन्मदिन
11/15/2026 12:35:55 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छठ महापर्व पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों में भी खास उत्साह है। इस बार छठ के साथ 16 नवंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। ऐसे में परिवार के लिए यह पर्व और भी खास होने वाला है। मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित लखनपुर गांव में छठ को लेकर खास रौनक है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी ने बताया कि छठ उनके परिवार की पुरानी परंपरा है। दिल्ली, पटना और देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले परिवार के सदस्य हर साल इस मौके पर गांव पहुंचते हैं और एक साथ पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या नौकरी, छठ पर परिवार का एकजुट होना जरूरी है। गांव में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खुशी और उत्साह है। परिवार की परंपरा के अनुसार बड़े भाई के सबसे बड़े बेटे की पत्नी छठ व्रत करती हैं और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें सूप अर्पित करते हैं। शकुनि चौधरी ने बताया कि परिवार की परंपरा के अनुसार एक ही व्रती छठ करती हैं, जबकि परिवार की बेटियां और दूसरे सदस्य अपनी ओर से सूप देते हैं। इस बार भी दिल्ली, पटना सहित अलग-अलग जगहों से परिवार के सदस्य गांव पहुंचेंगे और एक साथ छठ मनाएंगे।छठ के साथ ही इस बार परिवार के लिए एक और खास अवसर है। 16 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन भी है। इसको लेकर जब परिवार से पूछा गया कि जन्मदिन कैसे मनाया जाएगा, तो बताया गया कि इसका कोई विशेष कार्यक्रम अभी तय नहीं है। यह जनता पर निर्भर करेगा, लेकिन इतना तय है कि इस दिन पूरा परिवार एक साथ रहेगा और जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, शकुनि चौधरी ने छठी मैया से मुंगेर सहित पूरे बिहार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अरगाघाट पर आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य की उपासना को उमड़े श्रद्धालु..
#
मजहब की दीवारें टूटीं, छठव्रतियों की सेवा में आगे आया मुस्लिम समाज..
#
सिर पर दउरा और मन में आस्था, बबुआ घाट पर उमड़ा छठव्रतियों का हुजूम..
#
छठव्रतियों का इंतजार खत्म, सज-धजकर तैयार हुआ गोमो का विशुनपुर घाट
#
दौड़ा धनबाद, गूंजा स्वच्छता का संदेश! 35 लाख लोगों से जुड़ने की अपील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
सतीश पटेल बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में
उमड़े कार्यकर्त्ता, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..
#
बीती रात भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह , भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का ऐसा जलवा कि पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।
#
40 वर्षीय कारू मांझी का मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
#
कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी!