Date: 30/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी! 

10/30/2026 1:37:08 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहथिया गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है. जहाँ पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से  मारकर हत्या कर दिया। घटना में पति मनोज रजवार भी घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद शुक्रवार अहले सुबह नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीण संदीप राय ने बताया कि मनोज रजवार ने अपने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है। घटना के बाद घर के मुख्य गेट के लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित कर दिया गया था। इससे कोई भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहा था और न ही बाहर निकल पा रहा था. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले बिजली का कनेक्शन कटवाया, फिर गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर पत्नी 43 वर्षीय बसंती देवी मृत अवस्था में मिली, जबकि पति मनोज रजवार घायल था. पुलिस ने घायल मनोज रजवार को सदर अस्पताल भेजा, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं, बसंती देवी के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट ।