Date: 21/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में बंधन बैंक की ग्रेजुएशन सेरेमनी, 3000 दीदियां बनीं आत्मनिर्भर; दो साल के सहयोग से बदली महिलाओं की जिंदगी
11/20/2026 1:19:28 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में बंधन बैंक की ओर से ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। धनबाद विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में धनबाद और गिरिडीह जिले की उन 3000 महिलाओं की सफलता का जश्न मनाया गया, जिन्होंने गरीबी से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी है। बंधन बैंक की ओर से इन महिलाओं को लगातार दो वर्षों तक सहयोग दिया गया। खास बात यह है कि महिलाओं को आर्थिक मदद देने के बजाय उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। बंधन बैंक की इस पहल ने धनबाद और गिरिडीह की हजारों महिलाओं की जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया है। ग्रेजुएशन सेरेमनी में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दो साल के सहयोग के बाद अपनी आमदनी बढ़ाकर आत्मनिर्भरता हासिल की है। कार्यक्रम में बंधन बैंक हेड ऑफिस के असिस्टेंट मैनेजर तोमाल पाठक ने बताया कि बैंक का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2001 में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में हुआ था। वर्ष 2006 से टारगेटिंग द हार्डकोर पुअर प्रोग्राम के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत धनबाद और गिरिडीह में 3000 लाभुकों को सहयोग दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना में महिलाओं को सीधे पैसे नहीं दिए जाते, बल्कि उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बाद लगातार 24 महीने तक उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया जाता है। जब किसी महिला की मासिक आय 6000 रुपये से अधिक हो जाती है और उसे उपलब्ध कराई गई संपत्ति का मूल्य 23 हजार रुपये से ऊपर पहुंच जाता है, तब उसे ग्रेजुएट घोषित किया जाता है।
बंधन बैंक की यह पहल सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है। महिलाओं में बचत की आदत विकसित करने, सुरक्षित आवास, बच्चों के टीकाकरण और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर भी काम किया जाता है। इसके लिए कुल 12 महत्वपूर्ण बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के जरिए उन महिलाओं की मेहनत और सफलता को सम्मान दिया गया, जिन्होंने संघर्ष से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स के तीसरे शोरूम का 26 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा खास ऑफर...
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी और सरकारी जमींन पे बनाने की है योजना
#
सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी
#
बागबेडा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।