Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेटे का शव लेने पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश, आखिर दोनों आंखें कहां गईं?
11/26/2026 12:59:53 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में रखे एक 18 वर्षीय युवक के शव से दोनों आंखें गायब होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय राजू प्रमाणिक की बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल में रखा गया था। गुरुवार की सुबह जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि शव की दोनों आंखें गायब थीं। सूरज प्रमाणिक ने बताया कि शव की स्थिति देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और अस्पताल परिसर में विरोध जताया। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और शवगृह में रखे शवों की निगरानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का सवाल है कि अस्पताल की देखरेख में रखे गए शव के साथ इस तरह की घटना कैसे हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। आखिर शव की सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्या इंतजाम किए गए थे| एक तरफ परिवार अपने जवान बेटे की असामयिक मौत से सदमे में है, वहीं दूसरी ओर शव के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। फिलहाल परिजनों के आरोपों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इधर, एमजीएम थाना के हिसामुद्दीन खान पदाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन और संबंधित प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उधारी के पैसे मांगने पर खूनी विवाद! चार महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला!
#
गवाही देने की मिली खौफनाक सजा? चार दिन बाद मिला महिला का शव, गांव में आरोपी की पिटाई!
#
वासेपुर में बाबु खान के मकान पर चला बुलडोजर, 50 लाख की जमीन ठगी मामले में कुर्की-जब्ती!
#
झारखंड मोड़ पर भू-माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर प्रशासन का चेतावनी बोर्ड!
#
15 करोड़ का कथित मुआवजा घोटाला, वाराणसी से गिरफ्तारी; अब तक 18 आरोपी जेल में!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण
#
तीन महीने पहले मिली साइकिल, फिर किस बात का वितरण? फोटो खिंचवाने ठंड-बारिश में बुलाए गए बच्चे!
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान