Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

6वीं जिला कैरम प्रतियोगिता का आगाज, 40 खिलाड़ी आठ टीमों में दिखाएंगे दमखम..
 
 
 

11/28/2026 1:25:48 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 16वीं जिला कैरम प्रतियोगिता का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में धनबाद जिला कैरम संघ की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में बीसीसीएल, सिंफर, कार्मेल स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों के कुल 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को आठ अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। प्रतियोगिता में एकल, युगल और महिला वर्ग के मैच आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि सभी मुकाबले इंटरनेशनल बोर्ड पर इंटरनेशनल स्क्वैड के साथ खेले जाएंगे। संघ के महासचिव जुबैर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कैरम खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और जिले में इस खेल को बढ़ावा देना है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के कौशल, एकाग्रता और रणनीति की कड़ी परीक्षा होगी।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क