Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाराष्ट्र की राजनीति में  ऐतिहासिक बगावत ,बागी विधायकों की गुवाहाटी में बैठक

25-06-2022

7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की राजनीति में  बगावत पर नेताओं की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया के आसार हैं। एक ओर जहां शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। वहीं, एकनाथ शिंदे और दो निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिरवाल पर उद्धव कैंप का पक्ष लेने के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें हटाए जाने की मांग उठी है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना की 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली अर्जी स्वीकार कर ली है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क