Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

काबुल में हुए लगातार दो धमाके, 3 लोग घायल

11-09-2022

7593
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लगातार दो बम विस्फोट हुए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट दश्त-ए-बारची पड़ोस में हुआ, जिसमें काबुल में हजारा समुदाय रहता है। खामा प्रेस ने बताया गया है कि पहला विस्फोट कथित तौर पर शाम 6:45 बजे एक भीड़भाड़ वाले कमर्शियल मार्किट के सामने हुआ और बाद में पुल-ए-खुश बस स्टॉप पर एक और बम विस्फोट हुआ। यह विस्फोट पश्चिमोत्तर अफगानिस्तान में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।हाल के महीनों में, राजधानी काबुल में कई विस्फोट हुए हैं, जिनमें दर्जनों निर्दोष लोगों की जान गई है। खामा प्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायल नागरिकों को इलाके के नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। जिसमे बताया जा रहा है की 3 लोग घायल हो गए है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क