Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हादसे के बाद बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले, PM मोदी ने जताया शोक
 

08-10-2022

7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
महाराष्ट्र :नासिक में बीते रात एक बस में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल की इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी देते हुए नासिक पुलिस ने कहा कि हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।आपको बता दें कि रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क