Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेल निजिकरण के विरोध मे सड़क पर उतरी मेधा पाटेकर

09-12-2022

7618
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आसनसोल : मेधा पाटेकर ने चित्तरंजन कारखाना बचाओ आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर खूब बरसे । सालानपुर सीएलडब्लू संग्रामी श्रमिक यूनियन के तत्वाधान में विशिष्ट समाजसेवी एंव जननेत्री मेधा पाटेकर के उपस्थिती में चित्तरंजन रेल कारखाना के निजीकरण के विरोध में रेल कारखाना बचाओ अभियान में रूपनारायणपुर में पथ सभा के साथ चित्तरंजन जीएम कार्यालय तक पथ रैली निकाली ।  चिरेका प्रबंधन शख्तरैली को 3नंबर गेट पर रोकने की लिए आरपीएफ के जवान मौजूद थे। जननेत्री मेधा पाटेकर समेत प्रदर्शनकारियों को आरपीएफ ने रोका जिसके बाद सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी । अंत में रेलवे अधिकारियों ने 5लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी। उन्होंने वहां जाकर जीएम को अपनी मांगों के बारे में बताया और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया । उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी और केंद्र सरकार डरे हुए हैं।  इसलिए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है । केंद्र और रेलवे के पास चाहे कितनी भी शक्ति हो , उन्हें रेलवे कारखानों का निजीकरण होने नहीं देगा । उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सरकार गरीब  मजदूरों और कर्मचारी का शोषण करती है। बड़े व्यवसायी करोड़ों रुपये लेकर देश से भाग रहे हैं। दिन ब दिन बड़े केंद्र द्वारा चलाए जा रहे सभी सरकारी कारखाने निजी करण की तैयारी में लगे हैं पर हम लोग ऐसे होने नहीं देंगे। पूरी दुनिया के लोग इसे देख रहे हैं।

कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट