Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगासागर मेला लगने से पहले स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु

10-12-2022

7580
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

पश्चिम बंगाल :गंगासागर मेले के दौरान लाखों की भीड़ होने के कारण कई तीर्थयात्री दिसंबर की छुट्टियों में ही गंगासागर में स्नान कर कपिल मुनि मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं।कुछ तो गंगासागर पहुंच कर दर्शन भी कर रहे हैं।ऐसे में कुछ स्थानीय व बाहरी तीर्थयात्रियों का कहना है कि वे दो नंबर घाट पर नहीं जा पा रहे हैं,क्योंकि वहां पर काम चल रहा है। स्नान करने के लिए उन्हें कपिल मुनि मंदिर से काफी दूर जाना पड़ रहा है।बिहार व झारखंड से यहां आये कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि काम जिस गति से हो रहा हैउन्हें संदेह है,कि गंगासागर तक भी घाट खुल पायेगाकी नही ।वहीं दो नंबर घाट के बंद होने से स्थानीय व्यापारियों को भी समस्या हो रही है, जिनकी दुकानें दो नंबर घाट के पास ही हैं।एक चाय दुकानदार का कहना है कि शाम को काम बंद होने पर कुछ तीर्थयात्री जब दो नंबर घाट पर घूमने जाते हैं, तो कुछ बिक्री हो जाती है।सुंदरवन मामले के मंत्री बंकिम हाजरा ने हाल ही में संवाददाताओं से तैयारियों के विषय में कहा था कि सभी विभाग व प्रशासन मिल कर मेले की तैयारी कर रहे हैं।मेले से पहले काम हो जायेगा और दो नंबर घाट खोल दिया जायेगा। वहीं डीएम ने कहा कि सभी विभाग मेले की तैयारियों को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

कोयलांचल लाइव डेस्क