Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

T M C  मना रहा है शहीद दिवस,लगाये नारे,ममता बने प्रथानमंत्री 

21-07-2023 16:47:28 IST

7578
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आसनसोल :- हर साल की तरह इस साल भी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शहीद दिवस का पालन किया जा रहा है इसे लेकर पूरे प्रदेश के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता की तरफ रवाना हो रहे हैं आसनसोल से भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थकों का एक बहुत बड़ा हुजूम कोलकाता के लिए रवाना हुआ आसनसोल रेलवे स्टेशन से यह लोग कोलकाता के लिए रवाना हुए इस मौके पर आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे उन्होंने हाथों में बैनर और टीएमसी के झंडे थाम रखे थे और ममता बनर्जी,अभिषेक बैनर्जी ,मलय घटक के समर्थन में नारे लगा रहे थे उनका कहना था कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने हर एक मौके पर टीएमसी का साथ दिया है इससे साबित होता है कि प्रदेश में टीएमसी के अलावा और कोई पार्टी नहीं है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के प्रति यह समर्थन प्रदेश से निकलकर पूरे देश में फैल जाएगा और कार्यकर्ताओ द्वारा कहा जा रहा है कि देश की अगली प्रधान मंत्री ममता बनर्जी ही होंगी. 
 
 
 
 
 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!