Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनंतनाग में  एक और जवान शहीद,आतंकियों की तलाश में घेराबंदी

15-09-2023 13:07:21 IST

7529
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

अनंतनाग : -कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में चौथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। गुरुवार को आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल जवान की मौत हो गई है।

दो से तीन आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगल में छिपे हैं। इनमें एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट शहीद हुए थे। सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर आतंकियों को खोज रहे हैं।

कोयलांचल लाइव के लिए डेस्क रिपोर्ट