Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तालाब भरकर आरएसएस कार्यालय बनाये जाने का मुद्दा पकड़ा तुल, मुख्यमंत्री के आरोप के बाद पुलिस हुई रेस

6/28/2024 12:07:43 PM IST

7570
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Asansol: आसनसोल के दक्षिण धादका में आरएसएस कार्यालय तालाब भराई कर बनाने का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बैठक के दौरान  लगाया।वहीं पुलिस पर शिकायत पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सार्वजनिक तौर पर सीएम द्वारा यह कहे जाने के बाद आसनसोल नगरनिगम, बीएलआरओ तथा पुलिस की टीम रेस हो गई। टीम आरएसएस कार्यालय में जांच के लिए पहुंच गई। खबर पाकर आरएसएस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। नगर निगम और बीएलआरओ विभाग ने वहां पहुंचकर छानबीन। उनलोगों ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे।

कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से रिकी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!