Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भा म सं की 70 वीं स्थापना दिवस भोपाल में हुई संपन्न, जुटे झारखंड के भी प्रतिनिधि, मजदूरों के ज्वलंत मुद्दे पर हुआ मंथन

7/25/2024 12:25:19 PM IST

7581
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: भारतीय मजदूर संघ के 70 वीं स्थापना दिवस को लेकर भोपाल में जोरदार चहल पहल रही। इस दौरान उक्त मजदूर संघ के इतिहास पर न केवल चर्चा हुई बल्कि भविष्य में मजदूर हित में होने वाली संघ के कार्य शैली पर विस्तार से चर्चाएं हुई। इस दौरान कार्यक्रम में मजदूर हित को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातें उठाई गई। इस स्थापना दिवस पर देश के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें झारखंड के प्रतिनिधि भी शामिल थे। की 23 जुलाई 1955 को इसी स्थान पर देश के प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित मजदूर नेता स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी।  तब से हर वर्ष पूरे देश में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस संगठन द्वारा मनाई जाती है। इस कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से संगठन के प्रतिनिधियों की जुटान हुई। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल रैली भी निकल गई। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के देशभर के प्रतिनिधि शामिल हुए इसमें झारखंड के भी प्रतिनिधि शामिल थे। स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ की मजदूर हित में चल रही कार्यशैली के साथ-साथ भविष्य की एजेंडा भी रखी गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले , सह सरकार्यवाह श्री वी भागई तथा राज्य के के मुख्यमंत्री सह एमपी मोहन जादव तथा भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केंद्रीय महासचिव अनंत पॉल भी उपस्थित थें।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए उमेश तिवारी की रिपोर्ट
 
 


सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!