Date: 29/05/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गायत्री मंत्रो के उच्चारणों के साथ किया गया पौधरोपण 

7/28/2024 2:18:02 PM IST

7379
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागरपुर के परिसर में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर उनका रोपण किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो वर्तमान को सुधारना होगा। क्योंकि वर्तमान ही भविष्य की रूप रेखा तय करती है। इस महीने की गर्मी और उच्च तापमान सबको एहसास दिला रहा है और चेतावनी भी दे रहा है कि अभी भी वक्त है पर्यावरण को सुरक्षित रखने का। वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ,नहीं तो अब कोई विकल्प नहीं है। आने वाले समय में उच्च तापमान को नियंत्रित करने का एक मात्र उपाय वृक्ष लगाना ही है।पर्यावरण को संतुलित अधिक से अधिक पौधा लगाकर ही किया जा सकता है। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को पेड़ लगाकर ही कम किया जा सकता है। इसके अलावा कोई और रास्ता ही नहीं है।इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल और सस्ता उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष 05 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। हमारे वेदों ने भी वृक्षों का गुणगान किया है। एक वृक्ष,दस पुत्र समान।वर्तमान समय में पौधरोपण से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है। हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकें। आज तीस पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर रंगेश कुमार, कौशल कुमार,श्यामनारायण कुमार,प्रवीण कुमार,अवनीश कुमार,रामानंद शर्मा,विनोद कुमार,आदित्य गौतम,शुभम राज एवं विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार कि रिपोर्ट