Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उफनाई नदी में बही‌ कार,छानबीन में जुटी पुलिस 

8/3/2024 12:29:10 PM IST

7539
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Asansol :आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग के पास एक कार गारुई नदी में बह गई। शुक्रवार की शाम एक चालक कार लेकर नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। जबकि नदी पूरी उफान पर थी पुल पानी में डूबा हुआ था। लोगों द्वारा मना करने के बावजूद वह कार लेकर नदी पार करने की कोशिश करने लगा ।‌ इस दौरान तेज बहाव में वह रेलपार की ओर बह गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पुलिस कार की तलाश में जुटी हुई है। 
 
 
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट