Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार

11/3/2026 5:59:37 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।  पटना से मुख्य शूटर पिंटू सिंह की गिरफ्तारी की भी खबर। 15 अक्टूबर को शहर के कनकपुरी मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने एक  कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस हत्याकांड में पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब फरार अन्य शूटरों और साजिश में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। दरअसल, 15 अक्टूबर की सुबह आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकपुरी मोहल्ले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताते हुए कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट