Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..

11/3/2026 5:17:02 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल और पु.अ.नि. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतरौडीह स्थित झाड़ीनुमा से 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी छापेमारी पबिया से चिरूडीह जाने वाली सड़क के पास क्रेसर के निकट परती जमीन पर की गई, जहां से अन्य 2 साइबर अपराधियों को दबोचा गया। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के तहत लोगों को फोनकॉल कर ठगी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम गठित कर उक्त दोनों स्थानों में छापेमारी की गई, जिसमें दिलबहार अंसारी, शहबाज असारी, चंद्रप्रकाश राय, आनंद दास नामक चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास जे 11 मोबाइल, 15 सिमकार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक और युको बैंक ग्राहकों से बेहद ही शतीत तरीके से ठगी करते थे।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट