Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रबुद्ध राज के माता जी शिवकुमारी कुंवर का निधन, पत्रकारों ने की शोक व्यक्त

8/14/2024 5:27:27 PM IST

7372
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : पत्रकारिता के भीष्मपितामह  कहे जाने वाले प्रबुद्ध राज के माता जी शिवकुमारी कुंवर का देहांत दिल्ली में उनके आवास पर हो गया। वह 98 वर्ष की थी..प्रबुद्ध राज उनके इकलौते पुत्र हैं जिन्होंने पत्रकारिता जगत में 1995 में कदम रखी। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया दिल्ली से शुरुआत की थी। उसके बाद दूरदर्शन,साधना न्यूज, एबीपी न्यूज,सहारा समय,बीबीसी, जैसे संस्थानों में चैनल हेड,कंसलटेंट एडिटर के तौर पर कार्य किया है। वे रामगढ़ प्रखंड एक छोटा सा गांव जमूरना के रहने वाले हैं। उनके माता जी निधन पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता , राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह,प्रदेश अध्यक्ष   अबोध ठाकुर,कैमूर जिला संयोजक बागीश्वरी  प्रसाद द्वेदी,रोहतास जिला अध्यक्ष असलम परवेज, हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरोचिफ प्रसून मिश्रा, NJA के वरिष्ठ सचितन्नद पाठक,जितेंद्र कुमार ,आनंद कुमार सिंह सहित देश भर के पत्रकारों ने उनके आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट किया है। 
  
 
कोयलांचल लाइव डेस्क