Date: 13/08/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तिरंगा प्रभात फेरी के जरिए अमृत महोत्सव पर धनबाद के डाक कर्मियों ने दिखाई अपनी एकजुटता 
 

8/12/2025 4:35:40 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार के द्वारा 2022 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत धनबाद डाक प्रमंडल के द्वारा आज एक तिरंगा प्रभात फेरी निकली गई। धनबाद प्रधान डाकघर से शुरू हुई इस प्रभात फेरी में 70 से 80 की संख्या में डाककर्मियों पूरे जोश के साथ से भाग लिया जिसमे कई महिला डाक कर्मी भी शामिल थीं। यह प्रभात फेरी रणधीर वर्मा चौक होते हुए कोलफील्ड होटल के रास्ते लगभग 2 किलोमीटर का पदयात्रा करते हुए तिरंगा के समर्थन में विभिन्न देश भक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़  रही थी। इस पदयात्रा का नेतृत्व वरीय अधीक्षक, धनबाद उत्तम कुमार सिंह ने की ,साथ में तमाम डाक अधिकारी भी सहयोग कर रहें थें। उक्त पदयात्रा विभिन्न इलाकों का परिभ्रमण कर वापस  प्रधान डाकघर आकर सम्पन्न हुई। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क