Date: 12/08/2025 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लालकिले में झंडा फहराने के बाद मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए बोले...
8/15/2024 11:47:13 AM IST
7456
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi
: देश आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया। अपने 103 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा - आजादी के प्रेमियों ने आज हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश महापुरुषों और वीरों का ऋणी है। आजादी के बाद देशवासियों को परिवारवाद कल्चर से गुजरना पड़ा था। हमने गर्वनेंस के इस मॉडल को बदला। आज सरकार खुद जनता की जरूरतें पूरी कर रही है। देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है। लेकिन अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है। हमारे देश के बच्चों को जाने कैसे-कैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। अगले पांच साल में 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी।
वहीं मोदी ने कोलकाता रेप-मर्डर पर उन्होंने कहा - ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटकाया जाए। इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100 वें साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। विकसित भारत पर पीएम ने कहा - 2047 विकसित भारत हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। ये देश चलने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं तीसरे टर्म में तीन गुना काम करूंगा। ताकि देश के सपनों को पूरा कर सकूं। अब दुनिया के लिए डिजाइनिंग इंडिया पर बल देना है, अब इंडियन स्टैंडर्ड से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनने चाहिए। डिजाइन के क्षेत्र में हम दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति
: एजुकेशन सिस्टम में नई शिक्षा नीति आने से मातृ भाषा को बल मिला। भाषा टैलेंट के रास्ते नहीं आनी चाहिए। जीवन में मातृ भाषा को बल देना होगा। आज दुनिया में जैसा बदलाव हो रहा है,अब जाकर स्किल का महत्व बढ़ गया है।
विज्ञापन
न्याय संहिता
: हमने 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया। छोटी गलती के चलते जेल जाने वाले कानूनों को खत्म कर दिया। आज हमने जो आजादी की विरासत की गर्व की बात करते हैं। सदियों से जो पुराने क्रिमिनल लॉ थे, उन्हें खत्म किया है। हमने दंड नहीं न्याय पर फोकस रखा।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत
: डिफेंस सेक्टर में हमारी आदत हो गई थी कि बजट का पैसा कहां जाता है, विदेश से इंपोर्ट करते थे। आज इसमें आत्मनिर्भर बने हैं। आज डिफेंस मैनयूफैक्चरिंग का हब बने हैं। दुनिया में हथियार एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मोदी ने आगे कहा - हमारे पूर्वज सिर्फ 40 करोड़ थे,उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया था। हमारे पूर्वजों का खून हमारी रगों में है। अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियाों को तोड़ सकते हैं तो 140 करोड़ नागरिक अगर संकल्प लेकर चल पड़ें, तो चुनौतियां कितनी बड़ी क्यों न हो, हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं।
विज्ञापन
हम 2047 विकसित भारत का संकल्प प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशवासियों ने अपने अनुभव से हमें विकसित भारत बनाने के सुझाव दिए हैं। पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 11वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया। पहली बार उन्होंने लालकिले से 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। चार बार (2016, 2019, 2022, 2023) 90 मिनट से ज्यादा का भाषण दिया है। सबसे छोटा भाषण साल 2014 का है, जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्होंने 65 मिनट की स्पीच दी थी।
विज्ञापन
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
खरसावां उद्योग विभाग ने दी 90% अनुदान पर चयनित माटी शिल्पकारों को विद्युत चाक
#
भूमि विवाद,जनवितरण प्रणाली सहित विभन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने जनता दरबार में दी निष्पादन का निर्देश
#
जनता श्रमिक संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
#
तिरंगा प्रभात फेरी के जरिए अमृत महोत्सव पर धनबाद के डाक कर्मियों ने दिखाई अपनी एकजुटता
#
इस बार मोरहाबादी में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी अपनी सहमति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई जामताड़ा में हूल दिवस, प्रशासन की भी रही अहम भूमिका
#
झारखंड मुख्य सचिव ने किया मुनिडीह कोलियरी में अंडरग्राउंड माइनिंग का भ्रमण
#
कांवर की बेहतरीन सजावट देखनी है तो पहुंचे मुंगेर की कच्ची कांवरिया पथ
#
राजस्व कर्मचारी घुस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, जांच जारी
#
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग"