Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आजीविका महिला संकुल संगठन के वार्षिक आम सभा में पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष

9/21/2024 11:47:04 AM IST

7379
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जामताड़ा के नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप चकयनापाड़ा में आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सम्मिलित  हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएसएलपीएस की दीदियों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान छोटी बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य पेश किया गया। कार्यक्रम में नाला और चकनयापाड़ा संकुल अंतर्गत आठ पंचायत की सभी दीदी और कैडर शामिल रहे। वही कार्यक्रम में दीदीओं ने अपना अपना अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में बेस्ट सभी कैडर को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला साथ ही सरकार द्वारा लिए गए नई निर्णय के बारे में भी जानकारी दी।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट