Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मारवाड़ी महिला मंच द्वारा रंगारंग डांडिया नृत्य का आयोजन 

10/5/2024 1:06:46 PM IST

7377
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में नवरात्र के मौके पार टाउन हॉल के पास रामलीला मैदान दुर्गा स्थान में मारवाड़ी महिला मंच की और से एक रंगारंग डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस डांडिया नृत्य में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों में डांडिया नृत्य कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके साथ ही बच्चो की ओर से भी कई डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। वही मंदिर परिसर में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम रात तक जारी रहा। जिसे देखने को लेकर आसपास के लोगों सहित भारी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग मौजूद रहे।
 
                                 विज्ञापन 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट