Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंगाल में नाबालिग के अपहरण-हत्या मामले में भड़की हिंसा, बीजेपी का दावा- 'बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म
10/5/2024 3:26:45 PM IST
7645
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
West Bengal :
चौबीस परगना जिले में कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर के उसकी हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की शुक्रवार चार अक्टूबर 2024 को महिषामारी में कोचिंग क्लास के लिए गई थी और जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने रात में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन शनिवार की सुबह उसका शव एक खेत में मिला। जिस पर चोटों के कई निशान भी थे। इस घटना के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा और विरोध भड़क उठा है। लोगो ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम का इंतजार है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि यह रेप और हत्या का मामला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार अगस्त में हुई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और फिर हत्या मामले को लेकर पहले से ही आलोचनाओं का सामना कर रही है। अब ऐसे में बीजेपी ने एक बार फिर ममता सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि "पश्चिम बंगाल में एक और चौंकाने वाली घटना में, कुलतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कृपाखाली इलाके में एक 11 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। उसके साथ रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को उसका शव नदी किनारे से मिला। बंगाल में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए ममता बनर्जी को जाना होगा। वही नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके के गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप भी लगाया। लड़की के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी क्लास के बाद घर नहीं पहुंची तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन में गए। वहीं पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अपहरण और हत्या के आरोप में 19 वर्षीय मुस्तकिन सरदार को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, लाठी और झाड़ू लेकर लोग अभी भी सड़कों पर हैं और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि लड़की के साथ रेप हुआ है और उन्होंने मुख्यमंत्री बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।
मुस्कान कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..
#
शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का काला कारोबार! चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, 200 से अधिक पेटी के साथ चालक गिरफ्तार
#
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....